Press "Enter" to skip to content

वार्डवासियों ने बंद पड़े बोरवेल को माला पहनाकर की पूजा, नपा की सद्बुद्धि के लिए किया भजन कीर्तन / Shivpuri News

शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 में आज शुक्रवार की शाम भाजपा के पार्षद के साथ मिलकर वार्डवासियों ने जल समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जहां पार्षद ने जनता के साथ मिलकर गली में खराब पड़े बोरवेल की माला पहना कर पूजा की। साथ ही नगरीय प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए भजन कीर्तन किया।


जानकारी के अनुसार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 में राजपुरा रोड पर स्थित बोर पिछले दाे महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खराब पड़े बोर को सुधरवाने के लिए वार्ड के पार्षद विजय शर्मा अब तक नगर पालिका सीएमओ, अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय नेताओं से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद आज दिनांक तक बोर को नगर पालिका द्वारा ठीक नहीं कराया गया है।

खास बात यह है कि वार्ड के पार्षद विजय शर्मा भाजपाई है और नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा भी भाजपाई है। नगरीय सरकार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा पार्षद की सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज वार्ड वासियों ने सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस बोर को सही करवाने की सद्बुद्धि दे।

पार्सद विजय शर्मा ने ठेकेदार पर लापरवाही और नपा सीएमओ सहित नपा अध्यक्ष पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वार्ड के लोगों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर बोर को ठीक नहीं कराया गया तो वह अभी तो मोहल्ले की सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन कर रहे हैं, अल्टीमेटम पीरियड खत्म होने के बाद शहर की मुख्य सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!