शिवपुरी: सिटी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम ग्वालियर के रहने वाले एक युवक की शिकायत पर शहर के एक दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दंपति ने युवक को एक तंबाकू कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर 26 लाख 80 हजार रुपए की ठगी की है।
ग्वालियर के दीनदयाल नगर के रहने वाले अश्वनी पिता अरविंद बारौलिया ने शुक्रवार को सिटी कोतवाली पुलिस को बताया है कि वह शिवपुरी के विवेकानंद कॉलोनी निवासी भरत शर्मा और उसकी पत्नी संगीता को काफी समय से जानता था। 16 अप्रैल 2023 को भरत और उसकी पत्नी ग्वालियर आकर मुझसे मिले थे। उन्होंने खुद को तंबाकू बेचने वाली कंपनी बीएस प्रोडक्शन का मालिक बताया था। मुझे कंपनी में पैसा लगाने और डीलरशिप के साथ-साथ कंपनी का पार्टनर बनाने का प्लान समझाया था।
इसके बाद मैं भरत और उसकी पत्नी की बातों में आ गया और मैंने तीन बार में 26 लाख 80 हजार रुपए दे दिए। पूरे लेनदेन का उसके पास लिखित में बैंक का ट्रांजेक्शन है। इसके बाद वह कुछ दिन तक इंतजार करता रहा। अश्वनी ने बताया कि भरत ने न तो कंपनी में मुझे पार्टनर बनाया और न ही मुझे मप्र की डीलरशिप दी। इसके बाद जब पैसों की मांग की गई तो भरत ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 406, 34 के तहत केस दर्ज किया है।

तंबाकू कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर 26 लाख रु. लिए, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment