Press "Enter" to skip to content

17 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर 2 दिनों तक किया रेप, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के एक गांव 17 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नरवर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को सहित रेप की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


2 दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप

जानकारी के अनुसार नाबालिग 24 जुलाई को घर से जंगल की ओर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव का ही रवि रजक (24) बंधक जबरजस्ती खेत पर बने एक कमरे में ले गया। जहां 2 दिनों तक रवि रजक ने नाबालिग से रेप किया। 26 जुलाई को नाबालिग जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग निकली और अपने घर पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई।

शुक्रवार को नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर नरवर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। नरवर थाना पुलिस ने आरोपी रवि रजक के खिलाफ पास्को सहित बलात्कार की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!