Press "Enter" to skip to content

गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया / Shivpuri News

शिवपुरी। गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया, जहां सभी वीर सैनिकों की कारगिल विजय दिवस की भूमिका का वर्णन भी किया।

आपको बता दें गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस स्कूल की प्रिंसिपल कीर्ति चावला के दिशानिर्देशों पर मनाया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि आज हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिनके कारण हम अपनी आजादी का आनंद ले पा रहे हैं। वहीं समारोह में उपस्थित स्टाफ व बच्चों को अपने संबोधन में उन सभी अमर योद्धाओं को याद किया जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दुश्मन के हमले से देश की रक्षा की।उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को हमारी सेना विजयी हुई। हम सभी को इन वीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर अपने देश की खातिर अपना जीवन बलिदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर बच्चों की ओर से कारगिल विजय दिवस के शहीदों को सलामी दी। और साथ ही शहीदों के बलिदानो को याद करते हुए वीर रस से ओतप्रोत साँस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी एवं वीर जवानों को याद किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!