Press "Enter" to skip to content

53 बच्चों ने दी हाई स्कूल के एनएसक्यूएफ की पूरक परीक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी।बोर्ड परीक्षाओं के क्रम में गुरुवार को दसवीं के एनएसक्यूएफ के अंतर्गत आईटी, ब्यूटी एवं वैलनैस , सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर आदि विषय की पूरक परीक्षा आठ केंद्रों पर आयोजित की गई। इस दौरान नामांकित 57 परीक्षार्थियों में से 53 परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 4 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस प्रश्नपत्र के साथ पूरक परीक्षा भी समाप्त हो गई है। परीक्षा प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गुरूवार को कन्या उमावि करैरा व उमावि भटनावर केन्द्र पर दो-दो परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे जबकि उत्कृष्ट उमावि पिछोर , कन्या उमावि नरवर , उमावि क्रमांक-2 शिवपुरी व उत्कृष्ट उमावि खनियाधाना व उमावि रन्नौद ,कन्या उमावि कोलारस में कोई परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। किसी भी केंद्र पर कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ और परीक्षा शांति पूर्ण रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!