Press "Enter" to skip to content

पोहरी के बरखेड़ा में 5 साल की मासूम ने खेलते समय निगला सिक्का, ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: एक 5 साल की मासूम ने खेलते वक्त पांच रूपये का सिक्का निगल लिया था परिजनों ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आज डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर मासूम की आहार नाल में फसे सिक्के को सुरक्षित बाहर निकाला.

जानकारी अनुसार दिनेश शाक्य ग्राम बरखेड़ा थाना पोहरी की 5 वर्षीय बेटी प्राची 5 रूपये के सिक्के से खेल रही थी. इसी दौरान उसने पांच रूपये के सिक्के को निगल लिया। सिक्का उसके गले में अटक गया परिजनों ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर अभिषेक गोयल ने आज दूरबीन पदत्ति से मासूम के गले में फसे सिक्के को बाहर निकाल लिया।

डॉक्टर अभिषेक गोयल ने बताया कि लगातार इस प्रकार के केस सामने आ रहे है बच्चों के माता-पिता को साबधानी रखनी चाहिए पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में रहने वाले दिनेश शाक्य की पांच साल की बेटी प्राची ने 5 रुपये का सिक्का खेलते खेलते निगल लिया था। जिसका सफल ऑपरेशन कर सिक्का निकाला गया था। तीन दिन के भीतर दो बच्चों द्वारा सिक्का नीगलने के मामले सामने आ चुके हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!