Press "Enter" to skip to content

नशे की हालत में कार को मोडा, सामने से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, दम्पत्ति सहित बच्चा बचा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पडोरा चौराहे पर एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। गनीमत रही की कार में सवार दंपती सहित एक बच्चा और ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई।


जानकारी के अनुसार कस्बाथाना की रहने वाली सीमा जैन अपने पति सोनू जैन और एक बच्चे के साथ रन्नौद थाना क्षेत्र के खरेह गांव में अपने चाचा की अंत्येष्टि में शामिल होने कस्बाथाने से कार में सवार होकर खरेह गांव जा रही थी।

इसी दौरान आज सुबह साढ़े दस बजे के लगभग पडोरा चौराहे पर कार के ड्राइवर संदीप धाकड़ ने जैसे ही कार को कोलारस की ओर मोड़ा इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को सीधा कर कार में सवार दंपती और उसके बच्चे को बाहर निकाला।

बताया गया है कार का ड्राइवर संदीप धाकड़ शराब के नशे में था जिसकी लापरवाही की वजह से यह हादसा घटित हुआ था। घायल दंपति और उसके बच्चे को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!