Press "Enter" to skip to content

TV देखते समय 7 साल की मासूम बच्ची ने निगला सिक्का, ऑपरेशन कर सुरक्षित निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: पुरानी शिवपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक 7 साल की मासूम ने टीवी देखते समय पांच रुपए का सिक्का निगल लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर आहार नाल में फंसे सिक्के को बाहर निकाला।


इमामबाड़ा की रहने वाली 7 साल की रहने वाली अफफ पुत्री आसिफ खान मंगलवार शाम टीवी देख रही थी। उसके पास 5 रुपए का सिक्का था। खेल-खेल में सिक्का गले के नीचे उतर गया और आहार नाल में जाकर फंस गयास। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर अभिषेक गोयल ने मासूम के गले से सिक्के को बाहर निकाला।

डॉक्टर गोयल ने बताया कि इस प्रकार के केस लगातार सामने आ रहे हैं। माता-पिता को बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। सोमवार को भी पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में रहने वाले दिनेश शाक्य की पांच साल की बेटी प्राची ने 5 रुपए का सिक्का खेलते-खेलते निगल लिया था। सिक्के को ऑपरेशन कर निकाला गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!