शिवपुरी में बारिश ने करीब एक सप्ताह बाद अपना रौद्र रूप दिखाया। बुधवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि, बारिश का दौर मंगलवार की शाम से ही शुरू हो चुका था। बता दें कि पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन इंच बारिश हो चुकी है, जिसमें मंगलवार रात हुई बारिश शामिल है।
मंगलवार-बुधवार रात ही 1 घंटे की मूसलाधार बारिश ने शिवपुरी शहर को जलमग्न कर दिया। अच्छी बारिश के चलते शहर के नालों में उबाल आ गया। इसके चलते शहर के जाधव सागर सहित कर्बला पुल पर तेज रफ्तार से पानी बहता हुआ देखा गया।
तेज बारिश के चलते शिवपुरी शहर के शिवाजी नगर, मनियर बस्ती, तलैय्या मोहल्ला, गद्दा मोहल्ला सहित कल्लन शॉप फैक्ट्री के क्षेत्र में घरों में पानी भर गया। जिससे लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा है।
कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास रहने वाले आफाक खान ने बताया कि यहां से गुजरने वाला नाला अतिक्रमण की भेंट चढ़ है। जिससे हमारे घरों हर साल बारिश के मौसम में पानी भर जाता है।
छत्री रोड शिवाजी नगर के रहने वाले विवेक जैन ने बताया कि टीवी टावर सहित ऊपरी कॉलोनियों का पानी बहकर नाले से निकलता था लेकिन नाले पर अतिक्रमण कुछ लोगों ने कर लिया जिससे सारा पानी हमारे घरों में भर जाता है।
आज की बारिश के चलते शिवाजी नगर के रहने वाले लोगों के घरों में दो फीट तक पानी भर गया साथ ही पानी के तेज बहाव में पेवर्स ब्लॉक से बनाई गई सड़क उखड़ गई।
फिजिकल रोड साइंस कॉलेज के पास सड़क पर पानी भर गया फिजिकल क्षेत्र के रहने वाले प्रताप सिंह तोमर ने बताया सड़क सीसी सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही दंश इस रोड से गुजरने वालों को झेलना पड़ रहा है।
सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने सड़क ऊंचाई देकर नहीं बनाया था। इसके चलते यहां ऑस्कर पानी भरा रहता है इसके बावजूद पानी की निकासी के लिए नगर पालिका की ओर से कोई इंतजाम नहीं किये गए हैं।
ताले में कैद हुआ भदैयाकुंड
तेज बारिश के होते ही लोगों का रुख भदैयाकुंड के बहने बाले झरने को देखने के लिए हो जाता है चूंकि जिले में झरना-जल भराव वाली जगह पर जनहानि न हो सके इसके चलते जिले में धारा 144 लगाईं गई है इसी के चलते आज भदैयाकुंड के दरवाजे में ताला डाल दिया गया जिससे पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पढ़ा। बता दें कि शहर के सबसे करीब पर्यटक स्थल भदैयाकुंड पर बारिश के मौसम में लोग घूमने जाते है लेकिन प्रशासन की ओर से अन्य विकल्प न तलाशते हुए सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी जाती है जिससे पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पढ़ता है। भदैयाकुंड के गेट के बाहर भुट्टे का हाथ ठेला कर व्यापार करने वाले टिंकू कुशवाह ने बताया कि भदैयाकुंड में प्रवेश पर रोक लगा दी इसके चलते पर्यटक नहीं आ रहे जिससे हमारे व्यापार पर भी असर पढ़ रहा है।

एक घंटे हुई बारिश से नाले उफने: सड़कें लबालब, घरों में भराया पानी, 24 घंटे में 3 इंच बारिश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment