Press "Enter" to skip to content

गुना वायपास पर लगा हैवी वेरीगेट भी हुआ क्षतिग्रस्त, सड़क पर सुबह डला मिला / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुना बाईपास पर भारी वाहनों के प्रवेश ना हो इसके लिए लगा हैवी वेरीगेटे टूट कर नीचे गिरा मिला. आपको बता दें कि अभी हाल ही में नगर पालिका द्वारा ठेकेदार के जरिए बैरिकेड लगाए गए थे. जिससे थीम रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर ना हो सके. इसके बाद 4 दिन बाद ही यह वेरीगेट धराशाई हो गए.

दरअसल नगर पालिका ने ठेकेदार से हैवी वेरीगेट लगवाए इसका टेंडर भी हुआ था लाखों रुपए की यह वेरीगेट गुना बाईपास पर लगाए गए थे. जिससे भारी वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं हो सके. लेकिन ग्वालियर बायपास से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए वेरीगेट नहीं लगाए गए थे. जिसके चलते ग्वालियर बायपास से शहर में ट्रक प्रवेश कर रहे थे. इसी के चलते जब गुना बाईपास पर वह पहुंचते थे तो वेरीगेट लगे रहते थे जिसके कारण ट्रक उसमें टकरा जाते थे. इसी के चलते ठेकेदार की इस गलती के कारण यह हादसा हुआ कि ट्रक वेरीगेट से टकराया और वेरीगेट क्षतिग्रस्त हुआ और जमीन पर नीचे गिर पड़ा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!