Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर से इटारसी के लिए शराब भरकर निकला ट्रक शिवपुरी में मिला, ड्राइवर सहित शराब गायब / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्वालियर से शराब भरकर इटारसी के लिए रवाना हुआ ट्रक अचानक गायब हो गया। ट्रक के गायब होने का पता चलते हो कंपनी ने चालक से संपर्क करने का प्रयास किया, तो संपर्क नहीं हो सका। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सोढ़ी पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्ट नगर की है। घटना का पता चलते ही कंपनी के मैनेजर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की।


पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू की तो शिवपुरी में ट्रक लावारिश खड़ा मिल गया है, लेकिन ट्रक में भरी करीब 80 प्रतिशत शराब गायब मिली है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र बारह बीघा में रहने वाले जेनेन्द्र सिंह भदौरिया पुत्र कुबेर सिंह भदौरिया ने शिकायत की है कि वह संधू ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर है। उनकी कंपनी में मोतीझील निवासी राजपाल यादव ड्राइवर है। 21 जुलाई को वह ट्रक क्रमांक RJ 11 GA-7148 में वह विभिन्न कंपनियों की करीब 1200 पेटी शराब भरकर इटारसी होशंगाबाद के लिए निकला था। राजपाल को तीन दिन पहले रविवार की सुबह इटारसी पहुंचना था, लेकिन वह दोपहर तक नहीं पहुंचा। पहले सोचा कि शायद गाड़ी खराब या पंचर होने पर वह लेट हो गया होगा, लेकिन देर रात तक वह नहीं पहुंचा तो उसकी जानकारी जुटाई गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

तलाश किया, लेकिन मोबाइल बंद आया

उसके मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला है। मामले का पता चलते ही उसकी संबंधित रूट पर तलाश की, लेकिन रूट पर कहीं भी उसका पता नहीं चला तो वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर चालक और ट्रक से. गायब शराब की तलाश शुरू कर दी है।

यह माल भरा था ट्रक में

पीड़ित ने बताया कि ट्रक में 100 पाइपर की 200, ब्लंडर्स प्राइड की 380, इम्पीरियल ब्लू की 330, ओकल ग्लो की 80 पेटी, रॉयल स्टेज की 575 पेटी भरी हुई थीं। इसमें से ज्यादातर माल गायब मिला है।

पुलिस का कहना
एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा का कहना है कि मैनेजर की शिकायत पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस टीम इटारसी के लिए रवाना की गई है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!