Press "Enter" to skip to content

बूढीबरोद की महिला सरपंच सहित ग्रामीणों ने की रोजगार सहायक की शिकायत, शासकीय योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ / Shivpuri News

शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत बूढीबरोद की महिला सरपंच सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को हटाने की मांग की।


ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बूढीबरोद के रोजगार सहायक द्वारा ग्रामीणों की सुनवाई नहीं की जा रही है साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने रिश्वत की मांग की जा रही है। जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना सहित तमाम योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल रहा है।

ग्राम पंचायत बूढीबरोद की महिला सरपंच रूपवती जाटव ने बताया कि रोजगार सहायक जय सिंह रावत की मनमानी के चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। पंचायत के लोगों को राशन से लेकर सभी काम एवं मस्टर्ड के काम अपनी मर्जी से करता है जबकि में उस गांव की सरपंच हूं पंचायत के लोगों की समस्याओं को निपटाने के काम कहने के बाद भी नहीं करता है।

ग्रामीण घनश्याम ने बताया कि हमारे पास राशन कार्ड है लेकिन उन्हें रोजगार सहायक ने अपडेट नहीं किये है जिसके चलते हमें राशन की दुकान से राशन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण ऐवरन ने बताया कि मुझे सरकारी कुटीर मिली थी। लेकिन मजदूरी के 18 हजार रूपये आज दिनांक तक नहीं मिल सके है।

रोजगार सहायक पर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत कलेक्टर से सरपंच सहित ग्रामीणों ने की है। वही कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!