Press "Enter" to skip to content

BJP को झटका: करैरा के 8 जनपद सदस्यों ने कमलनाथ के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता / Shivpuri News

शिवपुरी में कांग्रेस करैरा जनपद के 8 जनपद सदस्यों को पार्टी में शामिल करने में सफल रही। आज करैरा जनपद पंचायत के 8 जनपद सदस्यों ने एक साथ भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।


बता दें कि इससे पहले दो सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव और राकेश गुप्ता ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं।

करैरा जनपद के 8 जनपद सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस के नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव एवं सूर्यकांत पांडेय की मौजूदगी में ली है।


कांग्रेस की सदस्य्ता लेने वालों में मौनू परिहार सिरसौद , लोकेंद्र सिंह परमार कुचलोन, रानी गुर्जर दिदावली ,रामश्री गुर्जर बघेदरी, सोमवती गिरजेश यादव अलगी, माला पवन खटीक डामरौन, कोक सिंह परिहार ऑडर, कल्लू कुशवाहा चिनोद के नाम शामिल हैं। सभी ने भाजपा के कार्यकाल में जनपद करैरा में शोषण सहित सुनवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!