Press "Enter" to skip to content

सेल्समैन पर हेराफेरी करने का आरोप: ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत, आरोपी की पत्नी गांव की सरपंच / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास जनपद के ग्राम बमोर में राशन की दुकान के सेल्समैन की मनमानी की शिकायत मंगलवार ग्रामीणों ने बदरवास तहसीलदार से दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन खाद्य पर्ची के आधार पर राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीणों द्वारा राशन की दुकान के सेल्समैन की मनमानी का वीडियो भी जारी किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन की पत्नी सरपंच है इसके चलते वह और दबंगई से काम कर रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि राशन की दुकान के सेल्समैन फूलचंद्र जाटव के द्वारा जुलाई माह में दिए जाने वाले राशन की निकली हुई पर पर्चियों के मुताबिक राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन की दुकान का सेल्समैन 5 किलो की पर्ची की जगह 3 किलो राशन ही सभी ग्रामीणों दे रहा है। विरोध करने के बाद सेल्समैन के द्वारा धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन की पत्नी सरपंच है। वह किसी की भी सुनवाई नहीं करता है। इसी के चलते आज यह तहसीलदार के समक्ष अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं।

अधिकारी जयदीप लोधी ने बताया कि वह मंगलवार को बामोर गांव की राशन की दुकान की जांच कर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे और दुकान की भी जांच करेंगे। अगर सेल्समैन ने लापरवाही बरती होगी तो उसके खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!