Press "Enter" to skip to content

मंदिर पर खेल रही थी 9 साल की मासूम, धन्नी नामदेव ले गया मंदिर के पीछे, किया दुष्कर्म / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे के एक मंदिर के पीछे 9 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। पोहरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


जानकारी के मुताबिक पोहरी कस्बे के भगवती कॉलोनी की रहने वाली 9 साल की बालिका की मां ने बीती रात पोहरी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि मेरा पति मजदूरी के लिए 15 दिन पहले छत्तीसगढ़ गए हुए थे, मैं अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ घर में अकेली रह रही थी। 23 जुलाई को मेरे एक रिश्तेदार का निधन हो गया था। जिसकी अंतेष्टि में शामिल होने गई हुई थी।

23 जुलाई की शाम 6 बजे जब मैं वापस लौटी तो मेरी बेटी ने बताया कि आज दोपहर में हनुमान मंदिर पर खेलने गई थी इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला धन्नी नामदेव आ गया। जिसने मेरे साथ मंदिर के पीछे ले जाकर मुझे निर्वस्त्र कर गंदा काम करने का प्रयास किया मैंने धन्नी नामदेव को नोंच लिया और भागकर अपने घर पहुंची।

पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने आरोपी धन्नी नामदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,376(कख),511,506 भादवि ,5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!