Press "Enter" to skip to content

60 साल की वृद्ध महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, थाने में भाई से मिलने जा रही थी महिला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाने के पास मुख्य चौराहे पर एक ट्रक ने 60 साल की महिला में टक्कर मार दी। राहगीरों ने तत्काल महिला को पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पोहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया था।


थाने में बंद अपने भाई से मिलने जा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार भगवती कालोनी की रहने वाली 60 साल की गुधिया नामदेव पोहरी थाने में बंद अपने भाई से मिलने औऱ चाय पिलाने घर चाय लेकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान ट्रक (RJ11GB1175) के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए गुधिया नामदेव में टक्कर मार दी।

घायल महिला को तत्काल पोहरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया था। लेकिन बुजुर्ग महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!