शिवपुरी: शासकीय मेडिकल कॉलेज के ठीक पीछे प्रधानमंत्री आवास प्रोजेक्ट 18 महीने में कंप्लीट होना था, जो 72 माह बीत जाने के बाद भी अधूरा है। दरअसल 230 आवास अभी तक बनीं बन पाए हैं और बनकर तैयार करीब 600 आवासों में फिनिशिंग का काम चल रहा है। कुल 1030 आवासों का निर्माण होना है, जिसके लिए बिजली की व्यवस्था में होनी है। 1.50 किमी दूर बालाजी धाम सब स्टेशन से बिजली लाइन और अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लिए 1.47 करोड़ रुपए की जरूरत है। नगर पालिका ने इस काम के लिए भोपाल पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के पीछे इंदौर की फर्म गुलशन राय जैन ने अप्रैल 2017 में प्रधानमंत्री आवास प्रोजेक्ट का काम हाथ में लिया था। 18 महीने में आवास प्रोजेक्ट पूरा होना था। केंद्र व राज्य से मिली अंशदान राशि से काम रफ्तार तो पकड़ा, लेकिन बजट की आवास स्थल पर 3 करोड़ से इलेक्ट्रिफिकेशन कराना है.
बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए करीब 4.47 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ रही है। सब स्टेशन पर पॉवर ट्रांसफार्मर व 1.5 किमी लाइन बिछाने के लिए 1.47 करोड़ रु. का खर्चा आ रहा है। पीएम आवास प्रोजेक्ट स्थल पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम 3 करोड़ रुपए में होना है। नगर पालिका ने इस काम का सुपरविजन चार्ज 16.75 लाख रु. बिजली कंपनी में जमा करा दिया है। जबकि 1.47 करोड़ के लिए भोपाल से मार्गदर्शन मांगा है.
प्रोजेक्ट स्थल पर खंभे व लाइन बिछाने काम ठेकेदार को करना है, जिसका सुपरविजन चार्ज जमा करा दिया है। पॉवर ट्रांसफार्मर व सब स्टेशन से लाइन बिछाने के लिए भोपाल पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। बजट की व्यवस्था के लिए प्लाट बेचने के लिए प्रक्रिया शुरू करा रहे हैं। केशव सिंह सगर, सीमएओ, नगर पालिका शिवपुरी
–







Be First to Comment