Press "Enter" to skip to content

माधव नेशनल पार्क से जल्द खुशखबरी की उम्मीद, मादा एडल्ट हुई / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में आए तीन टाइगरों में से एक नर-मादा का जोड़ा वयस्क था, जबकि दूसरी मादा कुछ महीने बाद वयस्क होनी थी. वयस्क नर-मादा टाइगर का जोड़ा बलारपुर के जंगल में बन गया तथा यह जोड़ा काफी समय तक साथ भी रहा है।

यही वजह है कि नेशनल पार्क प्रबंधन इस बात को लेकर पूर्णतः आशान्वित है कि अगस्त माह के मध्य (15 अगस्त) तक मादा टाइगर नन्हें शावकों को जन्म दे सकती है। जिसके चलते माधव नेशनल पार्क प्रबंधन भी उत्साहित है, क्योंकि प्रोजेक्ट टाइगर की वंशवृद्धि से ही की सफलता मानी जाती है।


दूसरी मादा से भी हो चुकी नर की मुलाकात
बाद में जो दूसरी मादा टाइगर को नेशनल पार्क में छोड़ा गया था, वो अब वयस्क हो चुकी है। शुरुआती दिनों में वो अकेली ही नेशनल पार्क के जंगल में तथा सिंध नदी के किनारे पहाड़ी के नीचे गुफा में रुकी रही। पिछले कुछ समय से अब वो मादा भी न केवल नेशनल पार्क में घूम रही थी, बल्कि इस दौरान नर टाइगर से भी उसकी तीन-चार बार मुलाकात हो गई। पार्क के अधिकारी बताते हैं कि नर व मादा टाइगर जब तीन दिन तक एक साथ रहते हैं, तो वंशवृद्धि की उम्मीद होती है।

12 किमी चलकर दोनों मादा पहुंची आसपास
माधव नेशनल पार्क के तीनों टाइगरों के गले में कॉलर आईडी है, जिसके माध्यम से पार्क प्रबंधन उनकी मॉनीटरिंग कर रहा है। सोमवार को दोपहर 1 बजे दोनों मांदा जंगल में लगभग 12 किमी का चक्कर लगाकर एक-दूसरे से महज डेढ़ किमी दूर थीं। जबकि नर टाइगर उन दोनों से कुछ दूरी पर ही जंगल में घूम रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच टाइगर भी घने जंगल व पानी के किनारे ही रुक रहे हैं।

तीनो टाइगर पार्क में पूरी तरह से स्वस्थ
तीनों टाइगर जंगल में पूरी तरह से स्वस्थ हैं तथा 15 अगस्त के बाद खुशखबरी की पूरी उम्मीद है। जो सबएडल्ट मादा नेशनल पार्क में लाई गई थी, वो अब एडल्ट हो गई है।
प्रतिभा अहिरवार, डिप्टी डायरेक्टर माधव नेशनल पार्क

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!