Press "Enter" to skip to content

जिला पंचायत साधारण सभा में हंगामा: विधायक प्रतिनिधि पर लगे आरोप, स्थगित करनी पड़ी बैठक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला पंचायत की साधारण सभा में सोमवार को हंगामा हो गया। हंगामे के कुछ वीडियो भी सामने आएं हैं। हंगामा करने के आरोप विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत पर लगे हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव पति अमित यादव का बैठक में हंगामा करने का एक वीडियो भी सामने आया है। हंगामे को देखते हुए बैठक को स्थगित करना पड़ा।


जानकरी के मुताबिक सोमवार शाम जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत परिसर बुलाई थी। इस बैठक में जिला पंचायत के सभी सदस्य सहित विधायक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बता दें, जिला पंचायत सदस्यों को फंड जारी न होने के चलते पहले से आक्रोश था। इसी के चलते बैठक शुरू होते ही गहमागहमी का माहौल बन गया।

अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को लेकर हुई शुरुआत

जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के साथ सभा कक्ष में अनाधिकृत लोग दाखिल हुए थे। जिनकी एंट्री पर जिला पंचायत सदस्य भारती रावत ने सवाल खड़े कर दिए थे। इसी बात से भड़के जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के पति अमित यादव ने साधारण सभा की बैठक में घुसकर हंगामा कर दिया। जिसे रोकने का प्रयास विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत ने किया तो दोनों के बीच बहस हो गई। बता दें कि अनाधिकृत लोगों की एंट्री को लेकर सवाल उठाने वाली जिला पंचायत सदस्य भारती यादव विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत के बेटे अभिषेक रावत की पत्नी है।

जिपं अध्यक्ष ने की कलेक्टर से शिकायत

जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में हुए हंगामे के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत पर साधारण सभा में अभद्र भाषा का प्रयोग और महिला प्रतिनिधियों के सामने गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर से कर कार्यवाही की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव का कहना है कि विधायक प्रतिनिधि को सिर्फ विधायक के दिए हुए पत्रों को पढ़ने का अधिकार है लेकिन विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत के द्वारा परिसर में हंगामा किया गया।

विधायक प्रतिनिधि ने लगाए जिपं अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत ने बताया हंगामा जिला पंचायत अध्यक्ष पति द्वारा किया है। मैने सिर्फ जिला पंचायत सदस्यों को नहीं मिले फंड का मुद्दा उठाया था जिसे देख जिला पंचायत अध्यक्ष और अध्यक्ष पति भड़क गए। विधायक प्रतिनिधि यशपाल रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जिला पंचायत के पांच सदस्यों को मिलने वाली 75 लाख की राशि मिली भगत कर जिला पंचायत अध्यक्ष और अध्यक्ष पति ने उन्हें न देते हुए अपने गृह ग्राम रामगढ पर खर्च कर दी। अब जब भी फंड की बात का जिक्र किया जाता है तो हंगामा कर दिया जाता है और हंगामे के आरोप दूसरों पर मढ़ दिए जानते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!