शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम धोरिया के रहने वाले एक युवक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी और बच्चों को वापस दिलाए जाने की मांग की है।
धोरिया के रहने वाले गजेंद्र धाकड़ पुत्र रामकिशन धाकड़ ने बताया कि 7 साल पहले उसने मेहरा गांव की रहने वाली एक आदिवासी युवती से घर से भागकर लवमैरिज कर ली थी। शादी के बाद से ही हम दोनों साथ रह रहे थे। मैं एक 5 साल के बेटे और 3 साल की बेटी का पिता भी हूं।
करीब 3 माह पहले मैंने अपनी पत्नी को फोन पर किसी युवक से बात करते हुए देख लिया था और गुस्से में मैंने अपनी पत्नी पर हाथ उठा दिया था। इसके बाद मेरी पत्नी मुझे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। मैंने अपनी पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया लेकिन मेरे ससुराली मेरी पत्नी को वापस नहीं भेज रहे थे। मैंने अपनी ससुराल जाकर पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया। लेकिन मेरे सास-ससुर पत्नी तो भेजने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं।
मुझे शंका है कि कि मेरी पत्नी को मेरे साथ ससुर ने किसी अन्य पुरुष को बेच दिया है। इसकी शिकायत मैंने गोवर्धन थाने में दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज मैंने एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचकर अपनी पत्नी और बच्चों को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
इस मामले में गोवर्धन थाना पुलिस ने बताया गजेंद्र धाकड़ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। गजेंद्र की पत्नी ने भी माफी की शिकायत गोवर्धन थाने में दर्ज कराई। लेकिन अब वह अपने मायके में रह रही है और गजेंद्र के साथ नहीं रहना चाहती है। बताया गया है कि गजेंद्र नशे का आदी है और कभी भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर देता था।

बेफवा पत्नी: पति बोला- गुस्सा में हाथ उठाने पर मायके चली गई, तीन महीने से नहीं लौटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment