Press "Enter" to skip to content

बूढीबरौद के तालाब की पाल टूटने का खतरा, ग्रामीणों को सता रहा डर, मरम्मत करवाने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी तहसील के ग्राम बूढी बरौद में सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए वर्षों पुराने तालाब की पाल में कई सुराख हो गए हैं। तालाब की पाल में हुए इन सुराखों के जरिए तालाब का पानी तालाब की पाल में भर रहा है। तालाब में पानी कम होने पर तालाब की पाल में हुए यह गहरे सुराख अब दिखाई देने लगे हैं।


ग्रामीणों को इन सुराखों के कारण तालाब की पार टूटने का खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही बारिश होगी और तालाब भरेगा तो पानी इन सुराखों के माध्यम से पाल में भरना शुरू हो जाएगा। इस संबंध में जल संसाधन विभाग के एसडीओ बृजेश भार्गव को फोन लगाए तो उन्होंने फोन ही अटैंड नहीं किए।

तालाब फूटा तो इन गांवों में होगा नुकसान

ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह तालाब फूटता है तो ग्राम सरदारपुरा, पटपरा और गढ़ीबरौद गांवों में नुकसान हो जाएगा। गांवों वालों की माने तो खेतों में पानी भरने के कारण हजारों बीघा जमीन में बोई गई फसल नष्ट हो जाएगी। इसके अलावा मवेशियों और ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान होने की आंशका है।

करीब ढाई सौ बीघा जमीन में बना है तालाब

पाठखेड़ा के रहने वाले अजय गुर्जर ने बताया कि यह तालाब लगभग 250 बीघा की जमीन में बना हुआ है। इस तालाब के सहारे बूढी बरौद, सरदारपुरा, पटपरा, गढ़ीबरौद गांव के हजारों किसान और मवेशी पल रहे हैं। बारिश के उपरांत वर्ष भर क्षेत्र में पानी की कमी काे यही तालाब पूरा करता है।

लेकिन अब इस तालाब की पार में सुराख दिखाई देने लगे हैं। बारिश के बाद तालाब का वाटर लेवल बढ़ने के बाद इस सुराखों में पानी भरेगा जिससे तालाब की पार भी टूट सकती हैं। ग्रामीणों ने तालाब की पाल मरम्मत कराए जाने की फरियाद सिंचाई विभाग से लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!