शिवपुरी में बारिश की बेरुखी के चलते गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। उमस और गर्मी के चलते अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में बढ़नी लगी है। बारिश की धीमी रफ्तार से जिले के नदी-नालों भी नहीं भर सके हैं।
जिले में अब तक 347.89 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है। जुलाई माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है और बारिश का आंकड़ा औसत वर्षा से आधा भी नहीं पहुंचा है। इसी के चलते लोगों का हाल उमस और गर्मी से बेहाल है।
10 दिनों में महज 66 मिमी हुई बारिश
शिवपुरी जिले में मौसम की बेरुखी चलते 14 जुलाई से लेकर आज 24 जुलाई तक महज 66.30 मिमी वारिश हुई है। जिले में अब तक सबसे कम वर्षा बैराड़ तहसील क्षेत्र में हुई है। बैराड़ में 1 जून से आज दिनांक तक महज 171 जबकि जिले सबसे ज्यादा बारिश का आंकड़ा शिवपुरी तहसील से निकलकर सामने आया है। पिछले दस दिनों कर भीतर यहां हुई इतनी वारिश।
शिवपुरी में 435.40 – 456.70 = 21.30 मिमी
बैराड़ में 139.00 – 171.00 = 32.00 मिमी
पोहरी में 362.50 – 372.50 = 10.00 मिमी
नरवर में 274.00 – 339.00 = 65.32 मिमी
करैरा में 233.30 – 303.30 = 70.00 मिमी
पिछोर में 237.00 – 381.00 = 144.00 मिमी
कोलारस में 260.00 – 296.80 = 36.80 मिमी
बदरवास में 375.50 – 451.70 = 75.61 मिमी
खनियाधाना में 220.00 – 349.00 = 129.00 मिमी

शिवपुरी में बारिश न होने से हाल बेहाल: 10 दिनों में बादलों ने महज 2 इंच ही की बरसात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment