शिवपुरी: जिले की नरवर तहसील की ग्राम पंचायत भीमपुर गांव के खेत में एक अजगर को देख हड़कंप मचा गया। सर्प मित्र के द्वारा जैसे-तैसे अजगर को काबू कर उसका सफल रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार भीमपुर गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह रावत अपने खेत में धान की कटाई मजदूरों से करवा रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर को धान में छिपा बैठा एक बड़ा सांप नजर आया। जैसे ही मजदूरों ने लाठी धान को हटाकर देखा तो सभी मजदूरों के होश उड़ गए। इस दौरान अजगर ने मजदूरों पर हमला करने का प्रयास किया जिसे देख मजदूर खेत से दूर भाग गए।
किसान अर्जुन सिंह रावत ने तत्काल इसकी सुचना फोन कर सर्पमित्र को दी। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने 12 फीट लम्बे अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान अजगर ने सर्पमित्र पर भी कई बार हमला बोलने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खतरनाक 12 फीट लम्बे अजगर को सर्प मित्र सलमान पठान ने पकड़ लिया। इस दौरान भयभीत मजदूर अजगर के पकड़े जाने का इन्तजार करते रहे। अजगर को अब नरवर के घनघोर जंगल में छोड़ा जाएगा।

धान के खेत में निकला 12 फीट का अजगर: पास में ही काम कर रहे थे मजदूर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment