शिवपुरी: जिले के बदरवास जनपद के ग्राम पंचायत खतोरा में अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहां खतौरा ग्राम पंचायत में गौशाला ना होने के चलते ग्रामीणों ने गोवंश के गले में “हमें जमीन दो” की तख्ती डालकर गौवंश के झुंड को एक रैली के रूप में पंचायत में घुमाया गया।
बता दें कि खतोरा पंचायत में गौशाला का निर्माण नहीं कराया गया है जबकि खतोरा पंचायत की जनसंख्या 61 सौ की है और ग्रामीणों के पास खुद के सैकड़ो मवेशी हैं। इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में इस पंचायत में आवारा मवेशी भी हैं। जिनसे गांव की जनता परेशान हैं।
आवारा मवेशी सड़कों पर की घूमने को मजबूर
ग्रामीण जसमन सिंह का कहना है कि गांव में गौशाला ना होने के चलते आवारा मवेशी सड़कों पर की घूमने को मजबूर हैं। इसके चलते मवेशी हादसे का शिकार हो जाते हैं। साथ ही मवेशियों के सड़क पर बैठने के कारण कई वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। जबकि खतोरा पंचायत एक बड़ी पंचायत है। इस पंचायत से कई नेता विधायक बने हैं।
इसके बावजूद इस पंचायत में गौशाला को स्वीकृति नहीं मिल सकी। इसी के चलते आज कोलारस विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए मवेशियों के गले में “हमें जमीन दो” के नाम की तख्ती को डालकर ग्रामीणों के द्वारा मवेशियों को साथ लेकर विरोध जताया गया।
गांव के लिए गौशाला स्वीकृत नहीं
बता दें कि खतोरा जनपद पंचायत से लगभग 6 किलोमीटर दूर रामगढ़ पंचायत में गौशाला का निर्माण कराया जा चुका है। जबकि रामगढ़ खतौरा से बहुत ही छोटा गांव है। इस मामले में पंचायत सचिव मनोज शर्मा का कहना है कि स्वीकृति न मिलने के कारण पंचायत में गौशाला का निर्माण नहीं हो सका है।

अनोखा प्रदर्शन: गौवंश के गले में तख्ती डालकर निकाला जुलूस, उन पर लिखा था- हमें जमीन दो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment