Press "Enter" to skip to content

देख लो मंत्री जी मैं सामने जीवित खड़ा हूँ, सरकार ने मुझे मार दिया, मंत्री राठखेड़ा ने SDM से कहा आज ही निपट जाए मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: देख लो मंत्री जी, मैं आपके सामने साक्षात जीवित खड़ा हूं और मुझे कागजों में मार दिया गया है। जिसकी वजह से मेरी जमीन की रकम नहीं निकल पा रही है।

किसान ने कहा कि 2 साल पहले तक किससे मिलती रही, लेकिन किसान सम्मान निधि उसके बाद आज तक नहीं मिला। जब मैंने पता किया तो मालूम चला कि मुझे कागजों में मृत घोषित कर दिया है। इसकी वजह से राशि जारी नहीं हो पाई। कई बार शिकायत की आवेदन दे चुका लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

इसलिए आपके पास आया हूं। यह शिकायत जैसे ही गपुआ (62 साल) निवासी खरई भाट ग्राम पंचायत खोरधार विकासखंड पोहरी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे पोहरी में मंत्री सुरेश राठखेड़ा के सामने पीड़ा जाहिर कर को उन्होंने एसडीएम पोहरी को फोन किया और कहा आज ही इनका मामला निपट जाना चाहिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!