Press "Enter" to skip to content

होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के देवरी गांव में होली के दिन कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार डांगबर्बे गांव निवासी 65 वर्षीय घुर्रू आदिवासी होली के मौके पर अपनी बेटी जामवती आदिवासी को मायके लाने के लिए देवरी गांव स्थित उसकी ससुराल आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर जब घुर्रू आदिवासी गांव में घूम रहे थे, तभी अचानक 5 से 6 कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से वह जमीन पर गिर पड़े और कुत्तों ने उनके शरीर के कई हिस्सों में काट लिया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बुजुर्ग को बचाया और तुरंत उपचार के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 1 बजे उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया।

घायल बुजुर्ग की बेटी जामवती ने बताया कि गांव में कुत्तों का झुंड अक्सर अंजान लोगों पर हमला करता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!