शिवपुरी। होली के अवसर पर दोज के दिन शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान जिले भर के एसडीओपी, थाना प्रभारी और विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपने कप्तान को होली की शुभकामनाएं देने परेड ग्राउंड पहुंचे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पूरा माहौल रंगों में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान फाग गीतों और होली के फिल्मी गानों पर पुलिस अधिकारी और जवान जमकर झूमते दिखाई दिए।
कार्यक्रम के बीच एसपी अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने माइक थामकर प्रसिद्ध गीत “होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं” गाया। कप्तान और एएसपी के गीत पर पूरा पुलिस महकमा झूम उठा और माहौल और भी रंगीन हो गया।
वहीं महिला पुलिस अधिकारियों ने भी “ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे” गीत गाकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में एसपी अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं।









Be First to Comment