Press "Enter" to skip to content

पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मचाखुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पोहरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंदन आदिवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी बैराड़ थाना क्षेत्र के खेरपुरा गांव स्थित मायके चली गई थी।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की पत्नी मायके से किसी युवक के साथ चली गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह बात पता चलने के बाद चंदन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
पोहरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!