शिवपुरी: जिले के करैरा अनुविभाग के टीला गांव के हाई स्कूल के एक शिक्षक ने 9वीं कक्षा के छात्र के साथ पिता के सामने मारपीट कर दी गई। इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित छात्र और उसके पिता ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
करैरा अनुविभाग के बड़ौरा गांव के रहने वाले पिता ने बताया कि मेरा बेटा टीला के हाई स्कूल में 9 वीं कक्षा का छात्र था लेकिन इस बार वह फेल हो गया था। 15 जुलाई को में अपने बेटे के साथ टीला गांव के हाईस्कूल एडमिशन कराने पहुंचा हुआ था। इस दौरान शिक्षक मिथलेश चतुर्वेदी स्कूल में मिले, उनके द्वारा पूछा गया कि तुम्हें पिछली बार साइकिल मिली थी।
बेटे ने बोला हां मिली थीं लेकिन साइकिल खराब थी। इसी बात से शिक्षक बिफर गए और मेरे बेटे पर चांटे बरसा दिए जब मैनें कहा की वाकई में साइकिल खराब थी तो शिक्षक ने गालीगलौज करते हुए हमें भगा दिया। इसकी शिकायत मैंने करैरा थाने में दर्ज कराई थी लेकिन थाने से मुझे मेडिकल के नाम पर गुमराह कर दिया गया। शिक्षक द्वारा मारे गए चांटों से मेरे बेटे के कान का दर्द बंद होने का नाम नहीं ले रहा। इसी की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचा हूं और शिक्षक पर कार्रवाई चाहता हूं। बता दें बीते वर्ष जो साइकिल बच्चों को दी गई थी उनमें से अधिकतर साइकिल कोरोना काल के दौरान खड़ी खड़ी खराब हो गई थी।
शिक्षक बोले दूसरी साइकिल की कर रहा था मांग, मारपीट के आरोप निराधार
इस मामले में शिक्षक मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र 9वीं कक्षा में फेल हो गया था। छात्र के पिता स्कूल से बच्चे की टीसी कटा कर ले गए थे। जब छात्र को अन्य स्कूल में दाखिला नहीं मिला तो छात्र और उसके पिता फिर स्कूल आये थे। इसके बाद छात्र का फिर 9वीं कक्षा में एडमिशन कर लिया था। लेकिन छात्र के पिता बेटे को दूसरी साइकिल दिए जाने की मांग करने लगे थे। जबकि नियम अनुसार 9वीं कक्षा के छात्र-छात्रा को एक बार दाखिले के समय साइकिल दिए जाने का प्रावधान है। एक साइकिल पिछले वर्ष में ही छात्र को दी गई थी। लेकिन फेल होने के बाद वह 9वीं कक्षा में दाखिले के साथ नई साइकिल की मांग कर रहा है। जो प्रावधान में नहीं है। इसी बात से नाराज होकर छात्र के पिता झूठी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। पिता और छात्र का मारपीट का आरोप निराधार है।
इस मामले में करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि बडोरा गांव के रहने वाले पिता ने अपने बेटे के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है मारपीट के आरोप शिक्षक पर लगाए हैं। छात्र का करैरा और शिवपुरी के जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हाई स्कूल के शिक्षक ने पिता के सामने 9वीं के छात्र की कर दी मारपीट, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
- एसपी-एएसपी ने गाया “होली के दिन दिल खिल जाते हैं”: शिवपुरी पुलिस की होली में जमकर नाचे अधिकारी-कर्मचारी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
- एसपी-एएसपी ने गाया “होली के दिन दिल खिल जाते हैं”: शिवपुरी पुलिस की होली में जमकर नाचे अधिकारी-कर्मचारी / Shivpuri News





Be First to Comment