शिवपुरी: जिले के करैरा नगर में हाथ ठेला लगाकर फल-सब्जी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं ने अपने व्यापार पूर्णतया बंद करते हुए एसडीओपी ऑफिस के सामने बने मुख्य चौराहे पर मंगलवार से धरना शुरू कर दिया है। करैरा नगर परिषद ने एक आदेश जारी करते हुए सभी हाथ ठेला लगाकर फल-सब्जी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं को पुराने पशु अस्पताल में बनाए गए हॉकर्स जॉन में तीन दिनों के भीतर अपने हाथ ठेला लगाने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को करैरा एसडीएम को एक ज्ञापन ठेला लगाकर फ़ल-सब्जी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं ने सौंप कर उन्हें यथा स्थान पर हाथ ठेला लगाने की परमिशन मांगी गई थी। मांग ना माने जाने की दशा में उन्होंने प्रदर्शन को और उग्र करने की बात कही है। प्रशासन को दिए आवेदन में उन्होंने जिन मांगों का उल्लेख किया है वह इस प्रकार है समस्त सब्जी, फल, हाथ ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं एवं नगर परिषद द्वारा सब्जी और फल ठेले वालों को परेशान किया जाता है, और उनके साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज की जाती है। समस्त ठेले वाले कई वर्षो से झांसी शिवपुरी रोड पर अपने ठेले लगाते हैं और परिवार का भरण पोषण करते हैं नगर परिषद द्वारा सब्जी फल हाथ ठेला वालों को पशु अस्पताल के अंदर लगाने के लिए आदेश पारित किया है।
जिसका समस्त फल सब्जी हाथ ठेला वाले विरोध करते हैं क्योंकि पशु अस्पताल में ठेला लगाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है जिससे हमें काफी परेशानी आएगी। संबंध में उन्होंने प्रशासन से कहा है कि हम लोगों को ठेले लगाने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था कराई जाए जब तक ठेले लगाने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था नहीं होती हम दिनांक 18 जुलाई से पुलिस सहायता केंद्र के सामने अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे।
आज से उन्होंने सहायता केंद्र के सामने धरना प्रारंभ कर दिया है। हाथ ठेला लगाकर फल-सब्जी का व्यापार करने वाले विक्रेताओं ने मांग है कि करैरा रेस्ट हाउस के सामने जो जगह खाली पड़ी हैं उसमें हमारे ठेले लगाने की व्यवस्था की जाए, जनपद पंचायत कार्यालय के बगल में सिंचाई विभाग के पास जो जगह पड़ी हैं उसमें व्यवस्था कराई जाए।

फल-सब्जी बैठे धरने पर, नप ने दिए थे हॉकर्स जोन में शिफ्ट होने के निर्देश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment