शिवपुरी में एक शादीशुदा महिला टावर पर चढ़ गई। वह अपने प्रेमी को बुलाने की जिद करने लगी। साढ़े तीन घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। पुलिस और एसडीआरएफ ने टावर के नीचे सुरक्षा के इंतजाम कर लिए थे। प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में 9 सदस्यों की टीम मौके पर मौजूद थी।
जानकारी के अनुसार यहां एक महिला मंगलवार सुबह 7 बजे पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नरवर थाना प्रभारी दीपक शर्मा और नायब तहसीलदार विजय शर्मा मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि महिला लगातार जितेंद्र नाम के व्यक्ति को बुलाने की मांग कर रही थी। इस दौरान मगरौनी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा ने महिला को फोन किया और नीचे आने की समझाइश दी, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। तहसीलदार ने भी उसे समाझाया।
जब महिला नहीं मानी तो पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टावर के नीचे जाल लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। करीब 10:30 बजे महिला नीचे उतरने को राजी हुई।
प्रेमी के साथ रहना चाहती है महिला
पुलिस ने बताया कि पनघटा गांव की रहने वाली महिला शादीशुदा है। उसकी शादी खनियाधाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति से झगड़े के बाद कई महीनों से वह मायके पनघटा में ही रह रही थी। महिला चाहती है कि पति उसके बड़े बेटे को रख ले और छोटे बेटा उसे दे दें। वह अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ रहना चाहती है। इस बात को लिखित में लेकर ही वह नीचे आने को राजी हुई। पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है।
महिला की शादी दस साल पहले खनियाधाना क्षेत्र में आने वाले गांव मुहारी में रहने वाले युवक से 10 साल पहले हुई थी। कल्याण शराब पीने का आदी है और किन्नर के यहां ढोल बजाने का काम करता है। शराब पीने के कारण उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था। अक्सर वह शराब पीकर घर नहीं आता था और महिला उसको तलाश करते हुए घूमती रहती थी। दोनों मगरौनी के एक किराये के मकान में रहते थे। मगरौनी में आने के बाद वह जितेन्द्र परिहार के संपर्क में आ गई।
महिला की मां ने बताया कि जितेन्द्र परिहार उनके पड़ोस में रहता है। वह हमारी भी देखभाल करता रहता था। जितेन्द्र की पत्नी का चार साल पहले देहांत हो गया है जब से ही मधु और जितेन्द्र में घनिष्ठता बढ़ गई। जितेन्द्र ने हमारे साथ धोखा किया है। बेटा बनकर हमारी जमीन बिकवा दी और मेरी बेटी को उसके पति से अलग करा दिया और अब वो मेरी बेटी के साथ भी नहीं रहना चाहता।

प्रेमी की चाह में टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस की समझाइस के बाद साढ़े तीन घंटे बाद नीचे उतरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment