शिवपुरी: शहर के एक टाइल्स व्यापारी की कार सोमवार की दोपहर उसके गैराज में खड़ी रही और उसकी कार का टोल टैक्स बरेठा टोल पर कट गया। जब यह मैसेज व्यापारी के मोबाइल पर आया तो कार चोरी की आशंका ने उसकी धड़कनें बढ़ा दीं। व्यापारी ने जब गैराज पर जाकर देखा तो उसकी कार वहीं रखी हुई थी। खास बात यह है कि जब व्यापारी ने टोल प्लाजा और एनएच वालों से बात की तो उसे कोई भी संतुष्ट करने वाला जबाब नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार गुप्ता टाइल्स के संचालक अमित गुप्ता सोमवार की दोपहर अपनी दुकान पर बैठे हुए अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके भाई अभिषेक गुप्ता के मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उनकी कार 17 जुलाई को सुबह 11:11 बजे बरेठा टोल टैक्स से क्रास हुई है और इसके एवज में उनके फास्ट टैग से 95 रुपये भी कटे हैं। व्यापारी अमित गुप्ता के अनुसार वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे और कार गैराज में खड़ी हुई थी ऐसे में बरेठा के टोल पर टैक्स कटने के बाद गाड़ी क्रास होने का मैसेज उनके मोबाइल पर आने से वह कार चोरी की आशंका से घिर गए। उन्होंने तत्काल कार दिखवाई तो कार गैराज में खड़ी हुई थी. व्यापारी अमित गुप्ता का कहना है कि इससे पूर्व 27 दिसम्बर 2021 को भी उनके मोबाइल पर इसी तरह का मैसेज रात तीन बजे आया था। तत्समय उनके मोबाइल कोटा टोल प्लाजा पर 65 रुपये का टोल कटा था। व्यापारी के अनुसार उनके साथ दूसरी बार इस तरह की घटना घटित हुई है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनके साथ कोई बड़ी आनलाइन ठगी कारित न कर ली जाए। बकौल अमित गुप्ता उन्होंने पूर्व में घटित हुई घटना के बाद देहात थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने उक्त शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। कम राशि के कारण गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन यह बड़ा खतरा
वरिष्ठ अभिभाषक संजीव बिलगइयां के अनुसार इन दिनों सायबर क्राइम के क्रम में फास्ट टैग का क्लोन बना कर गाड़ी का टोल काटने के अपराध भी बढ़ गए हैं सामान्यतः लोग इसे बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं। क्योंकि टोल प्लाज पर काटी गई राशि बेहद कम होती है, लेकिन आपकी यह लापरवाही आपको कभी किसी आपराधिक वारदात का हिस्सा बना सकती है। इसलिए अगर कभी आपके साथ ऐसा हो जाता है तो आप तत्काल चौकन्ने हो जाएं और अज्ञात व्यक्ति सहित टोल प्लाजा के विरुद्ध मामले की पुलिस एफआइआर दर्ज कराएं। टोलप्लाजा से उस कार का वीडियो मांगें जो वहां से उस नंबर से पास हुई। साक्ष्य के रूप में अपनी गाड़ी का उसी समय का वीडियो बनाएं.

गोदाम में खड़ी रही कार, और इधर कार का कट गया टोल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment