शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में रविवार की रात एक युवक का शव गली में संदिग्ध परिस्थितियों डला मिला। युवक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है वहीं परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। कोलारस थाना पुलिस ने आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे की मानीपुरा क्षेत्र के बीआरसी ऑफिस के पीछे गली में रविवार की रात आठ बजे 27 साल के धनपाल जाटव पुत्र मोहन सिंह जाटव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना मिलते ही परिजन सहित कोलारस पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। धनपाल की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें कुछ महिलाओं के नाम भी लिखे थे।
सुसाइड नोट में लिखा
रीना…
गीता बाई, सुनीता के मकान में रहता था दोनों धमकी दें रहीं हैं।
पुलिस ने धनपाल जाटव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आज सुबह मृतक धनपाल का शव पोस्टमार्टम हाउस लेने पहुचे धनपाल के पिता मोहन सिंह जाटव ने बताया कि मैं साखनोर गांव का रहने वाला हूं मेरा बेटा 5 साल पहले मजदूरी करने के लिए कोलारस कस्बे में अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ आया हुआ था।
1 माह पहले तक वह छेलसिंह जाटव के मकान में रहा था लेकिन किसी विवाद के चलते बेटे मोहन सिंह ने मकान खाली कर बीआरसी ऑफिस के पास दूसरा मकान किराए से ले लिया था। मृतक धनपाल जाटव के पिता ने छेलसिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
इधर पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है इसके बावजूद मृतक की मौत किन कारणों से हुई इसके लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण सामने आ सकेगा।

गली में मिला युवक का शव: जेब में मिला सुसाइड नोट, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment