शिवपुरी: जिले की नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर पंचायत के उदियापुर गांव में शनिवार की रात खेत की रखवाली कर रहे किसान दंपति के साथ पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र सहित दो अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। किसान दंपति को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार उदियापुर गांव करने वाला खेत सिंह कुशवाह पुत्र फोसुराम कुशवाह अपनी पत्नी कुसुमा कुशवाह के साथ खेत की रखवाली के लिए अपने खेत पर रुका हुआ था। शनिवार की रात करीब 12:30 बजे 4 नकाबपोश बदमाश खेत सिंह के खेत पर पहुंचे और चारों ने मिलकर खेत सिंह कुशवाह के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
बचाने आई पत्नी को कुसमा को भी लाठी-डंडों से पीट दिया। इस हमले में किसान दंपति ने पिता पुत्र नरेंद्र पाल और कल्लू पाल की पहचान कर ली। इसके साथ दो अज्ञात युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।
शिकायत के बाद बीती रात नरवर थाना पुलिस ने नरेंद्र पाल और कल्लू पाल के साथ-साथ दो अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। घायल दंपति को शनिवार की रात पहले नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रंजिश में 4 नकाबपोशों ने किसान दंपति के साथ की मारपीट: खेत की रखवाली के लिए रुके हुए थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment