शिवपुरी: जिले की मगरौनी कृषि उपज मंडी में धान का उचित भाव न मिल पाने के कारण किसानों ने आज मंडी के बाहर मगरौनी-भितरवार मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि मगरौनी कृषि उपज मंडी में व्यापारी मन के मुताबिक दामों से धान की खरीदी कर रहे हैं।
अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे बलराम ने बताया कि शुक्रवार को मगरोनी की कृषि उपज मंडी में धान का भाव 29 सौ रुपए क्विंटल रहा था लेकिन आज जब हम मंडी में अपनी धान की फसल को लेकर पहुंचे तो व्यापारियों के द्वारा हमारी धान का भाव एक हजार रुपए से लेकर तेरह सौ रुपए तक ही लगाया जोकि समर्थन मूल्य से भी कम है। इसी के चलते आज भाव ना मिलने के कारण गुस्साए किसानों ने सड़क को जाम कर दिया। बता दें कि करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहा जिसे मगरौनी चौकी पुलिस और नायब तहसीलदार किरन सिंह समझाइस के बाद हटाया जा सका।
पांच किलो धान की करते हैं अवैध वसूली
किसानों ने प्रति किसान से 5 किलो अनाज की अवैध वसूली करने का भी आरोप मंडी प्रबंधन पर लगाया है मदन कुशवाह का कहना है कि मंडी में मंडी प्रबंधन के द्वारा फसल लेकर आए किसानों से मंदिर के नाम पर 5 किलो अनाज की अवैध रूप से वसूली की जा रही है इसके अतिरिक्त मंडी प्रबंधन के द्वारा किसानों के लिए मंडी में पीने की पानी की व्यवस्था तक नहीं की गई है।
इस मामले में नायब तहसीलदार किरण सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंचकर व्यापारियों के साथ चर्चा कर पुणे किसानों की धान की खरीदी को शुरू करवा दिया गया हालांकि किसी भी किसान ने उन्हें 5 किलो अनाज अवैध रूप से लिए जाने की शिकायत दर्ज नहीं कराई है मंडी सचिव को मंडी प्रबंधन पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

मंडी प्रबंधन पर बसूली के आरोप: धान का भाव नहीं मिला भाव तो लगा दिया चक्काजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment