शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक 15 साल की नाबालिक ने आवेदन सौंपा है. जिसमें उसने बताया कि उसके साथ बलात्कार और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है. लेकिन करैरा पुलिस ने केवल छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है. बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है. जिसकी नाबालिक ने एसपी से मांग की है.
करैरा के ग्राम सिल्लारपुर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक ने बताया कि 3 जुलाई 2023 को सुबह 7 बजे से घर से थोड़ी दूर सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लौट रही थी, तभी रास्ते में अर्जुन लोधी का घर पड़ता है वह अपने घर के बाहर खड़ा था अर्जुन लोधी ने बुरी नियत से दाहिना हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी कर दी इससे पूर्व भी अर्जुन लोधी नाबालिक के साथ जबरदस्ती कर चुका है.
15 साल की नाबालिक ने बताया कि अर्जुन लोधी कमरे में ले गया और वहां पर उसने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया उसके दोस्त अनुज विश्वकर्मा, सुनील और सोनू लोधी पुत्र गोपाल लोधी बाहर खड़े होकर पहरेदारी करते रहे. वहीं अंदर वह गलत काम करता रहा इसके बाद नाबालिग को धमकी दी गई कि वह उसके अंधे भाई को जहर देकर मार देंगे. इसी डर से उसने शिकायत नहीं की जिसके बाद संपूर्ण बात उसने अपने माता-पिता को बताई, माता-पिता जब नाबालिक के साथ थाने पहुंचे, करैरा थाना पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज किया 376 का इजाफा नहीं किया. एसपी से 376 धारा बढ़वाने की मांग परिजनों ने की है.

15 वर्षीय नाबालिग के साथ बंद कमरे में बलात्कार, दोस्त करते रहे पहरेदारी, छेड़खानी की FIR, SP से बलात्कार की धारा की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment