शिवपुरी में एक 26 साल की महिला को उसके शौहर ने तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया और घर से बेदखल कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने दूसरा निकाह भी कर लिया है। करीब 7 माह से महिला अपने में मायके रह रही है। गुरुवार शाम महिला ने इसकी शिकायत एसपी सहित महिला थाने में दर्ज कराई है।
शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली रेशमा खान ने बताया कि 20 जनवरी 2017 को उसका निकाह ग्वालियर के रहने वाले अन्नू खान पुत्र सलीम खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुआ था। माता-पिता ने घर गृहस्थी का सामान सहित जेवरात भी दिए थे। निकाह के कुछ माह बाद से ही मेरा शौहर अन्नू खान मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच मुझे एक बेटी भी पैदा हो गई। लेकिन मेरे शौहर को बेटे की इच्छा थी। बेटी के पैदा होने के बाद मुझे शौहर के साथ-साथ ससुराल वाले भी प्रताड़ित करने लगे। दिसंबर 2022 को मेरे शौहर और मेरे ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे व मेरी बेटी को घर से निकाल दिया।
बिहार से कर लाया दूसरी शादी
रेशमा ने बताया कि उसके शौहर ने फरवरी 2023 को बिहार की रहने वाली एक महिला के साथ शादी कर ली है और उसे अपने साथ अपने घर ले आया। आज भी महिला मेरे शौहर के साथ रह रही है उसका एक बेटा भी है। जब इसका विरोध मैंने और मेरे परिवार वालों ने किया तो हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही। मैं अपने शौहर और अपने ससुरालियों पर कार्रवाई चाहती हूं। इसकी शिकायत मैंने एसपी ऑफिस सहित महिला थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी शिखा तिवारी का कहना है कि महिला ने अपने पति सहित ससुरालियों की शिकायत दर्ज कराई है मामले की जांच की जा रही है।
पति बोला दिल्ली रहना चाहती है पत्नी
इधर महिला के पति अन्नू खान का कहना है कि शादी के बाद से ही रेशमा घर में झगड़ा करने लगी थी इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी और दिल्ली के गुड़गांव में रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार के साथ सिगरेट की फैक्ट्री में नौकरी करने लगी थी। इसके बावजूद मैंने उसे कई बार वापस लौट कर घर रहने की बात कही लेकिन वह मुझे भी अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर वह घर छोड़ कर चली गई। मैं आज भी उसे अपने साथ रखने को तैयार हूं। मेरे घर रहने को तैयार नहीं है। अन्नू खान ने बताया कि मैंने किसी दूसरी महिला से शादी नहीं की है मेरी पत्नी का यह आरोप निराधार हैं।

बेटे की चाह में पति ने पत्नी से 3 तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ा, बिहार की दूसरी महिला से कर ली शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment