जाटव समाज सम्मेलन में शिरकत करने कोलारस आए थे सिंधिया
शिवपुरी: शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होटल फूलाराज में जाटव समाज के सम्मेलन में शिरकत करने आए हुए थे। इस दौरान पूरा कोलारस नगर होल्डिंग और बैनरों से सजा हुआ था।
इस बार ज्योतिरदीय सिंधिया का स्वागत पूरी गर्मजोशी से हुआ।
सिंधिया समर्थकों के साथ साथ मूल भाजपाइयों ने भी इस बार स्वागत करने में कोई कंजूसी नहीं की।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हरिओम रघुवंशी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कोलारस बाईपास पर भव्य स्वागत किया। ज्ञात हो कि कोलारस विधानसभा में युवा नेता हरिओम रघुवंशी सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते है। सिंधिया के आगमन पर न केवल शिवपुरी जिले में वरन अन्य जिले में भी उनके द्वारा सिंधिया का भव्य स्वागत किया जाता है। हालही में अशोकनगर में आयोजित रघुवंशी समाज के सम्मेलन में भी हरिओम रघुवंशी ने सिंधिया का भव्य स्वागत किया था।
टिकिट की चाह वाले नेताओं ने स्वागत में दिखाई रुचि
इस बार केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आगमन पर मूल भजपाइ नेताओं ने स्वागत में खासी रुचि दिखाई।
पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक,देवेंद्र जैन,जिला उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया सहित एक बड़े भाजपा के धड़े ने सिंधिया के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।
एक पूर्व विधायक के स्वागत में तो सिंधिया गाड़ी से भी नही उतर रहे थे किंतु उनके खास समर्थक द्वारा गुजारिश करने पर बेमन से उतरे।
नवल का वीडियो जारी होने के बाद अन्य समाज के नेताओं ने मंच से बनाई दूरी
सिंधिया के जाटव समाज के सम्मेलन में शिरकत करने के बाद जिला पंचायत सदस्य नवल जाटव का वीडियो वायरल हुआ। जिसमे नवल जाटव द्वारा अन्य नेताओं पर उनके बैनर न लगाने का आरोप लगाया था।
जिसके चलते अन्य समाज के नेताओं ने जाटव समाज के मंच से दूरी बनाकर रखी। कई कार्यक्रम स्थल से बाहर और कई फूलराज लॉज के बाहर सिंधिया का इंतजार करते नजर आए। इस आयोजन में बैनर विपरीत दिशा में लगाए गए जिसको लेकर सिंधिया को पूरा बाईपास घुमाकर लाया गया।

भाजपा जिला मंत्री हरिओम रघुवंशी ने किया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गर्मजोशी से स्वागत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment