शिवपुरी में फोरलेन हाईवे पर चलती बाइक पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे बाइक सवार घायल हो गए। उसे कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के स्वरुप नगर भासोंन के रहने वाले भगवान सिंह और अजय सिंह बाइक पर सवार होकर बीनागंज की ओर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान जब पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी एकाएक इन पर आकाशीय बिजली बाइक पर गिर गई। जिसके बाद चलती बाइक से दोनों गिर पड़े।
बताया गया कि इनके साथ एक अन्य बाइक पर 2 साथी आगे चल रहे थे, जिन्होंने तत्काल पूरनखेड़ी टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, आकाशीय बिजली की तीव्रता अधिक नहीं थी। साथ ही दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे, इसके चलते दोनों बाइक सवार बच गए।

2 युवक मामूली झूलसे, यूपी के औरैया से बीनागंज जा रहे थे बाइक सवार, चलती बाइक पर हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment