शिवपुरी: पानी की मोटर खराब होने के 24 घंटे के अंदर मोटर निकाल सुधारकर उसे चालू करने के निर्देश हैं बावजूद इसके 8 दिन से खराब मोटर को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक सुधारा नहीं गया और जब इस परेशानी से वार्ड 20 के वासियों द्वारा पार्षद को अवगत कराया तो वह बोले मैंने लिखकर नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ को दे दिया है बावजूद इसके अब तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दरअसल शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित तारकेश्वरी माता मंदिर के पास निवासरत लोगों को पानी की सप्लाई जिस नगर पालिका के बोर से होती है वह पिछले 8 दिन यानि शुक्रवार से खराब हैं। यहां पाईप निकालने शिकायत के बाद नगरपालिका से ठेकेदार की टीम आ तो गई लेकिन शुक्रवार सुबह 11 बजे तक यहां बोर में मोटर वापस डल नहीं सकी। इससे वार्ड वासियों की परेशानी और बढ़ गई है।
पाइप लाइन टूटने की वजह से मड़ीखेड़ा लाइन की सप्लाई नहीं, अब वार्ड में मोटर खराब पड़ी: वार्ड 20 तारकेश्वरी कॉलोनी के वाशिंदों की शिकायत हैं कि पाइप लाइन टूटने या लाइन में कोई खराबी आने से अक्सर यहां मड़ीखेड़ा करी पाइप लाइन से पानी की समस्या बनी रहती है और वार्ड में पानी सप्लाई के लिए नगरपालिका का टयूबवेल ही एक मात्र सहारा है। जिससे वार्ड और कॉलोनी में पानी की सप्लाई होती है ऐसे में यदि 8 दिन तक मोटर नहीं सुधरेगी तो पानी पीने के लिए वार्ड वासियों को फैय्याज आतिशबाज के पास लगी बोर तक जाना पड़ता है। ऐसे में कब तक पानी को परेशान रहें। अब तो बारिश भी शुरू हो गई है आखिर कब इसमें पाइप डलेंेगे।
तारकेश्वरी कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ट्यूबवेल खराब हुआ और तब से लेकर अब तक मोटर सुधरी नहीं है। रोज कहते हैं आज सुधर जाएगी। मड़ीखेड़ा की पाइप लाइन का कनेक्शन भी नहीं आया 8 दिन से मोटर खराब है
8 दिन से मोटर खराब हैं इसलिए मैने सीएमओ और नगरपालिका अध्यक्ष को मोटर आज ही सही कराने को कहा ताकि वार्ड वासी पानी की परेशानी से बच सकें।
विजय शर्मा, पार्षद
24 घंटे में उसे यह काम कर देना था। क्यों लेट हुआ मैं इसकी जानकारी लेता हूं। वैसे आज मडीखेड़ा लाइन का पानी आज वहां चालू हो जाएगा।
केशव सिंह सगर , सीएमओ नपा शिवपुरी

वार्ड 20 में जल संकट: पाइप लाइन टूटने से मड़ीखेड़ा से सप्लाई रुकी, बोर भी बंद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment