शिवपुरी: आज जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के द्वारा गौ संवर्धन के लिए 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।
जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान दौर में गौ माता के लिए देश की कुछ सरकारों ने उचित कदम उठाए हैं, लेकिन आज भी गौ माता को उनका पूरा अधिकार और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इसी के चलते आज से जानकी सेना संगठन के द्वारा देश में गौ माता को मिले अधिकारों को पूरा करने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। इसी संदर्भ में 8 सूत्री है मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है इसके बाद जानकी सेना संगठन देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से भी मांग की है।
ये हैं मांगे
1. गोचर भूमि आजाद होनी चाहिए।
2. गौशालाओं की निगरानी होनी चाहिए।
3. गौशाला गौ-चारा से भरपूर होना चाहिए।
4. गौशालाओं का अनुदान राशि में वृद्धि होनी चाहिए।
5. गौ माता दिवस घोषित होना चाहिए।
6. गौमाता अधिकार अधिनियम बनना चाहिए।
7. गौमाता (सांकृतिक) राष्ट्रीय पशु घोषित होना चाहिए।
8. हर गांव एवं शहर में गौशाला होनी चाहिए।
बता दे कि अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन बीते 9 सालों से राष्ट्रीय शांति के लिए अविराम सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर रही है। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र में देश के 11 प्रदेश 82 जिले और 5 देशों में यह संस्था सामाजिक हित के कार्य में अपना लगातार योगदान दे रही है।

जानकी सेना संगठन ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, गौ संवर्धन के लिए 8 सूत्रीय मांग रखी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment