शिवपुरी में एक महिला ने अपने भतीजे पर जमीन बेचकर धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है। मामला ढकरौरा गांव का है।
सुशीला पति मनीराम रावत ने बताया कि कुछ माह पहले मेरे भतीजे रोशन रावत पुत्र पप्पू रावत निवासी नमो नगर ने मेरे ककरवाया स्थित कुछ जमीन के हिस्से को बेचने की बात की थी। जमीन के इस हिस्से में मेरी 2 बहन बिंदो रावत और रामो रावत की जमीन भी शामिल थी।
मैं अपने हिस्से के रकबे की 0.11 हेक्टेयर जमीन बेचने को राजी हो गई थी, लेकिन मेरे भतीजे ने रजिस्टार ऑफिस में मुझे बुलाकर मेरे रकबे की 0.11 हेक्टेयर जमीन की जगह 0.27 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री पर साइन करवा लिए और इस बात की मुझे भनक तक नहीं लगने दी। इसके बाद जमीन बेचने की राशि मेरे खाते में चेक से जमा करवाई थी, लेकिन खाते में जमा हुई 4 लाख रुपए की राशि भी मेरे भतीजे ने धोखाधड़ी करते हुए निकाल ली।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब मैं कुछ दिन पहले अपने बैंक से पैसे निकालने गई थी, तभी बैंक से मुझे बताया गया कि मेरे खाते में जमा पैसे मेरे एटीएम से निकाल लिए गए हैं। अब जब मैं अपने भतीजे रोशन से पैसे मांगती हूं तो वह पैसे देने से इंकार कर रहा है। इसी की शिकायत को लेकर आज मैंने एसपी ऑफिस में भतीजे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भतीजे ने चाची के साथ की धोखाधड़ी, ज्यादा ज़मीन बेची फिर खाते से निकाल लिए रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment