शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के फिजिकल कॉलेज के पास नाली में करीब 6 फीट का मगरमच्छ देखा गया। जैसे ही मगरमच्छ की खबर आसपास की कॉलोनियों में पहुंची तो लोगों का जमावड़ा उसे देखने को उमड़ पड़ा। मगरमच्छ की एक झलक पाने के लिए कुछ लोग पैसा खर्च कर टैक्सी के जरिए फिजिकल कॉलेज पहुंचे।
लोगों की भीड़ के जुटने की सूचना मिलते ही मौके पर फिजिकल थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा इस दौरान पुलिस कर्मी मगरमच्छ को देखने आए लोगों की दूरी मगरमच्छ से बनाते हुए देखे गए। करीब दो घंटे फिजिकल कॉलेज के सामने तमाशा चलता रहा।
जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह 6:00 बजे के लगभग मगरमच्छ को नाली में देखा गया था। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को भी दी गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब 25 मिनट में मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया इसके बाद मगरमच्छ का सकुशल रेस्क्यू कर रेस्क्यू टीम अपने साथ ले गई अब मगरमच्छ को सकुशल चांद पाठा झील में छोड़ दिया जाएगा।
बताया गया है कि पास ही में भुजरिया तालाब है जिसमें भारी संख्या में मगरमच्छ है संभवत इसी तालाब से निकलकर मगरमच्छ नाली के रास्ते फिजिकल कॉलेज जा पहुंचा था। स्थिति यह रही कि नाली में मगरमच्छ अपने आपको वापस पलट भी नहीं पा रहा था इसी के चलते वह नाली के सहारे सीधा चलता हुआ फिजिकल कॉलेज तक पहुंच गया था। बता दे कि बारिश के दिनों में अब शिवपुरी शहर में मगर बच्चे निकलने की घटनाएं लगातार सामने आती रहेंगी।

फिजिकल क्षेत्र में निकला 6 फ़ीट लंबा मगरमच्छ, लोगों की उमड़ी भीड़, चांद पाठा झील में छोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment