शिवपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेश्वरी रोड पर राहगीर को कट्टा दिखाकर 10400 रुपए सहित दस्तावेज लूटने वाले तीन बदमाशों में से पुलिस ने दो बदमाश को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वही एक अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस ने तीसरे बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रमोद (28) पुत्र शिवदयाल ओझा निवासी पोहरी रोड वेलकम सेंटर से 24 जून को रात करीब 8:30 बजे राजेश्वरी रोड स्थित मामा पाइप वाले के पास एक बदमाश आया और प्रमोद से टकराकर झगड़ने लगा। जिसके बाद दो अन्य बदमाश आए और कट्टा दिखाकर प्रमोद के पास से 10 हजार 400 रुपए, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधारकार्ड छीनकर ले गए। कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
कोतवाली टीआई अमित भदौरिया को सूचना मिली की लूट घटना को अंजाम देने वाले बदमाश शाहरुख खान उर्फ सोनू (28) पुत्र हनीफ खांन, साहिल खान (32)पुत्र इरशाद खांन, जावेद खान निवासी गण स्टेडियम के पास जवाहर कालोनी पोलो ग्राउंड शिवपुरी के पास दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है। कोतवाली थाना पुलिस ने घेराबंदी कर शाहरुख खान उर्फ सोनू और साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा बदमाश जावेद खान भाग गया।

राहगीरों से कट्टे की नोक पर लूट करने बाले 2 आरोपी दबोचे, एक फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment