शिवपुरी। कमलनाथ के समक्ष कल भोपाल में देश व प्रदेश में बहुत आयात संख्या में विद्वान कुशवाहा समाज का अपमान हुआ है। तथाकथित एक कांग्रेसी नेता ने भरे मंच से कहा कि कुशवाहा समाज के उनके नौकर को उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष बनाया उस वक्त कमलनाथ जी मंच पर मौजूद थे, उन्होंने कोई प्रतिकार नहीं किया। इससे साफ होता है कि कांग्रेस को कुशवाहा समाज के वोट नहीं चाहिए। यह बात पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाहा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि मुझे श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टिकट दिया था और में लोकतांत्रिक ढंग से जनता द्वारा चुना गया था सभी समाजों ने भारी मतदान मेरे पक्ष में किया था। जहां तक कुशवाह समाज का मन है तो वह सदैव बीजेपी के साथ रहा है इसी से दूषित होकर कमलनाथ ने कुशवाहा समाज के नौकर को नगर पालिका अध्यक्ष बनाया यह कहलवाया है। इससे देश व प्रदेश के हजारों कुशवाहा समाज में रोष है आने वाले चुनावों में कमलनाथ से इस अपमान का बदला कुशवाहा समाज लेगा। कुशवाहा समाज भाजपा का सदैव रहा है और भाजपा ने सदैव समाज का सम्मान किया है। हमारे समाज से विधायक मंत्री भाजपा में कुशवाहा समाज के रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुशवाहा समाज पर आशीर्वाद के कारण प्रदेश का समस्त कुशवाहा समाज आज सिंधिया के एक आग्रह पर एकत्रित होता है। आज न केवल कुशवाहा समाज बल्कि सभी समाजों में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्वीकार्यता है और वह सभी समाजों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। उनके दुख दर्द सुन रहे हैं और उनका निराकरण कर रहे हैं। मुन्ना लाल कुशवाहा ने कहा कि वह पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे और कमलनाथ ने जो कुशवाहा समाज का अपमान करवाया है वह पूरी समाज को बताएंगे और कांग्रेस की घटिया सोच को उजागर करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया मौजूद रहे.

कांग्रेस ने किया कुशवाहा समाज का अपमान: मुन्नालाल कुशवाहा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment