शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने चचिया ससुर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी पांच बीघा जमीन पर चचिया ससुर कब्जा करना चाहता है। जब जमीन पर जाते है तो मारपीट कर भगा देते हैं। इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
देवरी के गांव की रहने वाली राधा जाटव पत्नी दाताराम जाटव ने बताया कि मेरे ससुर के नाम पांच बीघा जमीन थी जो मेरे पति के नाम नहीं हो सकी थी। इससे पहले मेरे ससुर की मौत हो गई थी। अब उसी जमीन पर मेरे चचिया ससुर पप्पू जाटव, करुआ जाटव और गनेशी जाटव कब्जा करना चाहते हैं। लम्बे समय से वह जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। जब मेरे और मेरे पति द्वारा जमीन मांगी जाती है तो मारपीट कर देते हैं। इसकी शिकायत पटवारी से भी की थी लेकिन पटवारी ने भी कुछ नहीं किया।
मारपीट के बाद पति लापता
राघा ने बताया कि 24 जून को मेरे पति और मेरे साथ मारपीट मेरे चचिया ससुर ने कर दी थी इसके बाद से मेरा पति लापता है। इसकी शिकायत पोहरी थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 25 की रात फिर एक बार मेरे घर में घुसकर मेरे चचिया ससुर और सास में बेहरमी से मारपीट कर दी। इस मारपीट में मेरे कपडे तक फाड़ दिए। इसी के चलते आज में एसपी से शिकायत दर्ज कराने पहुंची हूं। एसपी ऑफिस से पोहरी थाना पुलिस को शिकायत फॉरवर्ड करते हुए जांच कर जल्द कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।

रोती-बिलखती महिला बोलीं, चचिया ससुर हड़पना चाहते हैं जमीन, मारपीट कर पति को भगाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment