शिवपुरी: सीवर लाइन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बड़े नाले पर दो जगह नाला ट्रेपिंग करा रहा है। जाधव सागर से पहले नाला ट्रेपिंग का काम हो चुका है। अब बर्फ फैक्ट्री के पास नाला ट्रेपिंग का काम चल रहा है। दो जगह नाला ट्रेपिंग कराकर नाले का पानी व गंदगी सीवर लाइन में छोड़ी जाएगी। अब सारे शहर की गंदगी जाधव सागर में जाने से रुकेगी।
पीएचई शिवपुरी शहर के निचले हिस्से में नाला ट्रेपिंग के लिए करीब 45 लाख रु. की लागत से कार्य करा रही है। जाधव सागर से पहले और आईस फैक्ट्री के पास नाला ट्रेपिंग के लिए चुना है। जाधव सागर का कार्य हो चुका है, आईस फैक्ट्री के पास कार्य चल रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि ज्यादा बारिश नहीं होती है तो करीब 20 दिन में काम पूरा हो जाएगा। उधर सीवर लाइन का काम अब 70 मीटर बचा है। ठाकुर बाबा पर खुदाई एक सप्ताह पहले से बंद है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एकाध सप्ताह बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगी। 70 मीटर खुदाई में करीब चार सप्ताह का वक्त और लग जाएगा। इधर शहर में बिछी सीवर लाइन की टेस्टिंग भी जल्द शुरू कराई जाएगी। टेस्टिंग होने से पिछले साल बरसात में सीवर चैंबर ओवरफ्लो जैसी समस्या नहीं आएगी।
नगर पालिका का काम आसान, 66.59 लाख की बचत: शहर के सारे नाले बड़े नाले में मिलते हैं, जिसका पानी व गंदगी सीधे जाधव सागर में मिलती है। जाधव सागर गंदगी से पटा पड़ा है। नगर पालिका जाधव सागर के पास ट्रीटमेंट प्लांट बनाने जा रही थी। 66.59 करोड़ की डीपीआर भी बनवा ली थी। लेकिन पीएचई द्वारा नाला ट्रेपिंग कराने से नगर पालिका का काम आसान हो गया है। नगर पालिका की उक्त राशि की बचत हो गई है।
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की टेस्टिंग भी हुई : सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की टेस्टिंग हो चुकी, अब लैब उपकरण आना बाकी हैं। शहर में बिछी सीवर लाइन की मिट्टी व कचरा हटाकर टेस्टिंग होगी और ठाकुर बाबा घाटी पर 70 मीटर पाइप लाइन बिछने के साथ ट्रीटमेंट प्लांट भी चालू हो जाएगा। घसारही से नीचे झांसी रोड किनारे ट्रीटमेंट प्लांट तैयार है।
सीवर लाइन साफ करने नाले का पानी पाइप लाइन में छोड़ा जाएगा दो जगह नाला ट्रेपिंग की गई है, जहां से नाले का पानी सीवर लाइन में छोड़ा जाएगा। 200 मीटर डाया पाइप से नाले का पानी छोड़कर सीवर लाइन की सफाई होती रहेगी। नाले की गंदगी सीवर लाइन में जाएगी और जाधव सागर गंदगी से बचा रहेगा। नाला ट्रेपिंग के लिए गेट और वॉल्ब लगे रहे हैं। नाले में ज्यादा पानी आने की स्थित में ओवरफ्लो भी होता रहेगा।
नाला ट्रेपिंग का एक काम हो गया है, दूसरा चल रहा है ^बड़े नाले पर दो जगह नाला ट्रेपिंग करा रहे हैं। एक जगह काम पूरा हो गया है, अब आइस फैक्ट्री के पास काम चल रहा है। नाले की गंदगी सीवर लाइन में लिया जाएगा। इससे जाधव सागर में नाले की गंदगी पहुंचने से रुकेगी। प्रोजेक्ट के लिए सात करोड और मंजूर हुए हैं। ठाकुर बाबा घाटी पर 70 मीटर का काम शेष है, जो चार हफ्ते में हो जाएगा।
-एलपी सिंह, ईई, पीएचई जिला शिवपुरी

नाला ट्रेपिंग का पहला स्ट्रक्चर तैयार, दूसरे का काम जारी, जाधव सागर में जाने से रुकेगी गंदगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment