शिवपुरी: शहर के फतेहपुर क्षेत्र में मकान में हुए ब्लास्ट को 18 घंटे से भी ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अब तक यह पता नहीं चला कि हादसा किन कारणों से हुआ। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय लोग इस हादसे को थिंक गैस की पाइप लाइन में लीकेज होने को मान रहे है। मकान में हुए धमाके के बाद मची भगदड़ का एक वीडियो भी सामने आया है।
इधर, एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया का कहना है कि एक्सपर्ट टीम गठित कर इसकी जांच कराई जाएगी।
हादसा बुधवार रात करीब 7.30 बजे फतेहपुर टॉकीज रोड पर हुआ था। इस हादसे में मकान के परखच्चे उड़ गए थे। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद राघवेंद्र लोधी, उनकी पत्नी रानी लोधी, बेटी काव्यांजलि लोधी सहित राघवेंद्र के घर उनसे मिलने पहुंचा उज्ज्वल भार्गव बुरी तरह झुलस गए थे। सभी को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान में धमाका इतना जबरदस्त था कि घर के बाहर खड़े जय प्रकाश धाकड़ के सिर पर पत्थर गिरने उनका सिर फट गया। इसी प्रकार एक हवा से गिरा एक पत्थर वहां खड़े एक युवक सुशील के पैर पर जाकर गिरा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई हैं।
बताया गया है कि मकान में हुए धमाके से पहले मकान के बाहर गली में 2 से 3 जगह आग की लो उठी थी, जिसे बुझाने के बाद कुछ ही मिनटों में मकान में धमाका हो गया था। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए चारों लोगों को ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला को डॉक्टरों ने 100 फ़ीसदी जला हुआ बताया कि इसके अलावा उनके पति को 80 फीसदी, बेटी को 65 फीसदी और उज्जवल भार्गव को 60 फीसदी जलना बताया है।
एक नहीं कई कारण आए सामने
क्षेत्रीय लोगों की माने तो यह हादसा थिंक गैस की पाइप लाइन में हुए रिसाव के चलते हुए है। लोगों का कहना है कि मौके पर एयरटेल कंपनी एचडीडी की खुदाई का काम चल रहा था। इस काम में मशीन के द्वारा ड्रिल करके जमीन के अंदर फाइबर केबल डाला जा रहा था। ड्रिल के कारण गैस की लाइन छतिग्रस्त हुई। इसके बाद गैस रिसाव के चलते यह हादसा हुआ। कोई इस घटना को घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में हुए लीकेज से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग इस हादसे को AC कंप्रेशर के फटने से जोड़कर देख रहे हैं।
मौके पर पहुंची भास्कर टीम, आंखों देखा हाल जाना
घटना के 18 घंटे गुजर जाने के बाद दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची तो धमाके के बाद भयानक तस्वीरें सामने आई। घर के अंदर जाने का प्रवेश द्वार ढाई फीट चौड़ा था। गैलरी में एक दरवाजा धमाके के कारण बाहर उखड़ा पड़ा था। थोड़ा अंदर जाने के बाद घर में एक चौक मिला। चौक के आजू-बाजू 2 किचन, तीन कमरे थे। सभी के दरवाजे अंदर से बाहर की ओर उखड़े पड़े थे।
ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे कमरों में भरी गैस ने घर के चौक से एक साथ आग पकड़ ली हो। जिसके चलते एक साथ धमाका हुआ। घर के चौक के ऊपर खुले में लोहे का जाल लगा हुआ था। वह भी पूरी तरह से उखड़ चुका था। घर में लगी रोशनी के लिए लगाई हुई एलईडी बल्ब मोम की तरह पिघल चुके थे। धमाका इतना भीषण था कि घर की छत पर जाने वाली दीवार तक उखड़ चुकी थी। घर के किचन में एक एलपीजी का खाली सिलेंडर मात्र सुरक्षित रखा हुआ था। बताया गया है कि मकान में डेढ़ माह से ताला पड़ा था। परिवार घटना के आधा घंटे पहले ही अपने मकान में आया था।
डरे-सहमे आसपास के लोग
इस हादसे के बाद क्षेत्रीय लोग डरे हुए है। सामने से हादसे का शिकार हुई कोसां कुशवाह ने बताया कि उनकी पूरी रात डर-डरकर गुजरी। पूरी रात जागती रही। उन्हें फिर ऐसी घटना न हो जाए, इसका डर सता रहा है। खौफ के साए में जी रहे तुलसी नामदेव ने बताया कि घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन सुबह से कोई भी अधिकारी हमें यह कहने नहीं आया कि अब ऐसी घटना नहीं होगी। बीती रात हुई घटना किन कारणों से हुई थी। यह भी नहीं बताया। क्षेत्र में रहने वाले अन्य परिवार भी हादसे के बाद डर के साए में जी रहे है।

ब्लास्ट का मामला: 18 घंटे के बाद भी अज्ञात ब्लास्ट का कारण, दहशत में लोग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment