शिवपुरी मुख्यालय पर आज मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने समान कार्य समान वेतन की मांग की है। साथ ही मिनी कार्यकर्ताओं को फुल कार्यकर्ताओं का दर्जा दिलाए जाने सहित वेतन वृद्धि की भी मांग की है।
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम वर्मा का कहना है कि मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अकेले ही कार्य करती है हमें सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गई है सारा काम हमें अकेले ही करना पड़ता है इसके बावजूद सरकार ने हमारे मानदेय में भेदभाव कर रखा है।
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विभा शर्मा ने बताया कि हमें फूल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह ही रजिस्टर वर्क, मोबाइल वर्क करना पड़ता है साथ ही हमारे साथ कोई भी सहायिका नहीं है इसके चलते हमें ही दोहरी मेहनत करनी पड़ती है। विभा शर्मा ने बताया कि उनकी मांग है कि उन्हें योग्यता के अनुसार फुल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनाए जाए साथ ही उनके केंद्र पर एक सहायिका को भी उपलब्ध कराया जाए जिससे शासन की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों तक पहुंचाया जा सके। सभी मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम भी एक ज्ञापन सौंपकर 10 दिन के भीतर उनकी मांगे पूरी करने का आग्रह किया है।

मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: बोली- काम डबल फिर सैलरी आधी क्यों ? / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment