शिवपुरी न्यायालय विशेष न्यायाधीश शिवपुरी विवेक पटेल ने गतवाया के जंगल में फायरिंग कर पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास के अपराध में दोषी डकैत चंदा गडरिया सहित छह डकैतों को 10-10 साल का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक लोक अभियोजक संजय शर्मा द्वारा की गई। अभियोजन के मुताबिक 21 दिसम्बर 2015 को शिवपुरी एसपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन गडरिया गैंग के लोग अपहृत सीताराम जाट को लेकर जतवाया रोड के आसपास जंगल में देखे गए हैं। गैंग की मूवमेंट की सूचना पर शिवपुरी एसपी ने चार टीमों बना कर जंगल को घेरने के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने जब घेराबंदी कर रात करीब 10:30 बजे गिरोह को सरेंडर के लिए कहा तो डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। करीब ढाई घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस ने अपहृत सीताराम जाट को तो रिहा करा लिया, लेकिन डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। विवेचना के बाद चालान न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना और साक्ष्यों के आधार पर महिला डकैत चंदा गडरिया सहित उसके सभी साथियों को हत्या के प्रयास के जुर्म में 10-10 साल के सश्रम कारावास व एक-एक हजार रु. के अर्थदंड से दंडित किया है।
पुलिस ने चंदन गडरिया गिरोह की सदस्य महिला डकैत चंदा (28) पुत्र विजयराम गडरिया निवासी गुर्जा थाना मायापुर, राजाराम (31) पुत्र नंदराम गडरिया निवासी गुर्जा थाना मायापुर, कल्लू (38) पुत्र धनीराम पाल निवासी बंडोरा थाना पिछोर, बलवीर (41) पुत्र परसुराम पाल निवासी लोटना थाना भौंती, मोहन सिंह (41) पुत्र अमन सिंह लोधी निवासी जुंगीपुरा मामौनीखुर्द थाना अमोला, भोजा उर्फ भुजबल पाल (35) निवासी सुनाज के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस ने इस मुठभेड़ के बाद गिरोह के उक्त सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

दस्यु सुंदरी चंदा समेत 6 को 10-10 साल की कैद: पुलिसकर्मियों पर की थी अंधाधुंध फायरिंग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment